फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाएंगे बलिदान दिवस : राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाएंगे बलिदान दिवस : राठी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए युवाओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उनके बलिदान दिवस को पूरे जोर-शोर से मनाया जाएगा। ये बातें अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान बलदेव सिह राठी ने कहीं। वह मंगलवार को आशीष फौजदार के लाडवा स्थित प्रतिष्ठान पर समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने 18 फरवरी को होने वाले बलिदान दिवस की तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया। राठी ने कहा कि कौम के हितों से किसी किस्म का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाट समाज दोबारा संघर्ष का ऐलान करने के लिए मजबूर हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जाट समाज की लंबित मांगों को सरकार शीघ्रता से पूरा करे। इस अवसर पर साहब सिंह जैनपुर, युवा अध्यक्ष जस्सी बरोट, ज्ञान सिंह नांदल भूतमाजरा, शिवराम नांदल, बलवान सिह जैनपुर, जगतार सिंह गुहन, प्रेम सिंह जैनपुर, राजबीर गोबिंदगढ़, सियाराम जैनपुर, जगीर सिंह चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें