फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा न दे सकने वाली सरकार को सता में रहने का हक नहीं : चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा न दे सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं : चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
शहर के बीच संगम मार्केट में रविवार देर शाम इनेलो की जनसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला पूरे रंग में दिखे। उन्होंने भाजपा सरकार के तीन वर्षों के कामकाज की जमकर आलोचना की। कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। चौटाला ने रसोई से लेकर महिलाओं की छोटी बचत पर नोटबंदी के असर पर चर्चा कर उनका समर्थन हासिल किया। जनसभा में उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म से प्रदेश की छवि खराब हो रही है। जो सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षा न दे सके, उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में लगी है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यह मामला चंडीगढ़ में हुआ था। यह मामला भी चंडीगढ़ पुलिस की सख्ती की वजह से सुर्खियों में आ गया। यदि ऐसा मामला पंचकूला या प्रदेश में किसी दूसरे स्थान पर होता तो भाजपा इस आरोपी को बचाने में कामयाब हो जाती। भाजपा के झूठे वादों से ध्यान भटकाने के लिए गीता जयंती उत्सव, सरस्वती उत्सव, गोल्डन जुबली मनाकर करोड़ों रुपये का गोलमाल किया जा रहा है। उन्होंने गीता उत्सव में गीता की प्रतियों की 40 हजार रुपये में हुई खरीद का मसला उठाते हुए इसे भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर किसान, मजदूर और छोटे दुकानदारों का कर्जा जड़मूल से माफ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, जिलाध्यक्ष कुलदीप मुलतानी, जिला उपाध्यक्ष जोगध्यान, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पूर्णसिंह बड़शामी, जिला परिषद सदस्य जगीर सिंह मेहरा, मनीषा क्वात्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो के सवालों का जवाब नहीं दिया तो शाह को दिखाएंगे काले झंडे : अभय
कुरुक्षेत्र।
नेता प्रतिपक्ष हरियाणा अभय चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे से पहले इनेलो उनसे प्रदेश की स्थिति को लेकर पत्र लिख कर सवाल करेगी। यदि अमित शाह ने सवालों का संतोष जनक उत्तर नहीं दिया तो इनेलो 15 फरवरी को अमित शाह के हरियाणा दौरे का काले झंडे दिखाकर विरोध करेगी। वे सेक्टर पांच में बड़शामी हाउस में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा पार्टी यात्राओं के नाम पर अपना राजनैतिक स्वार्थ सिद्ध करने में लगी हुई है। इन दोनों पार्टियों को प्रदेश की जनता के हितों से कोई वास्ता नहीं है। अभय ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को तार-तार कर रख दिया है। प्रदेश में किसी की भी जान-माल सुरक्षित नहीं है। बेटी बचाने का नारा देने वाली भाजपा के शासनकाल में प्रतिदिन बेटियों से दुष्कर्म किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री महोत्सव मनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबसे कमजोर सीएम साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री की सरकार पर पकड़ मजबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के नाम पर भाजपा ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। अब सरस्वती महोत्सव के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई को भाजपा बर्बाद करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर फेल हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें