फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मीटर पर पहले से बना है फिर क्यों बर्बाद किया जा रहा है सरकारी बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
अब भारत सरकार के प्रोजेक्ट के तहत ब्रह्मसरोवर की खास लोकेशन पर बनाया जा रहा टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण विवादों में फंस गया है। भारत सरकार ने करीब 100 करोड़ का अनुदान कृष्णा सर्किट के लिए दिया है। इसमें से पांच करोड़ की से कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तीर्थ और इसके इर्दगिर्द 13 टॉयलेट ब्लॉक बनाए जाएंगे। इनका निर्माण भी शुरू हो चुका है, लेकिन इस काम में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा का विरोध आड़े आ गया है। उनका कहना है कि एक टॉयलेट ब्लॉक ऐसी जगह बनाया जा रहा है, जो ब्रह्मसरोवर के मध्य स्थित एक मात्र मार्ग और पुरुषोत्तमपुरा बाग सुंदरता को ग्रहण लगा रहा है।
अरोड़ा ने तर्क दिया कि भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. गुलजारी लाल नंदा के प्रयासों से ब्रह्मसरोवर को वर्तमान स्वरूप मिला था। उसे देखने के बाद सभी इसकी तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि नंदाजी के समय में ब्रह्मसरोवर को डिजाइन करते समय कई खास बातों को ध्यान में रखा गया था। अब उनकी अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस जगह कृष्णा सर्किट के तहत टॉयलेट ब्लॉक बनाया जा रहा है, उससे ठीक 10 मीटर की दूरी पर पिछली सरकार में भी टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया था। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को चाहिए कि वह इस मामले में दखल दे, जिससे नए के स्थान पर पुराने टॉयलेट ब्लॉक का ही नवीनीकरण हो सके। उन्होंने केडीबी को चेतावनी दी कि यदि नए टॉयलेट ब्लॉक का काम नहीं रोका गया तो, स्थानीय नागरिकों और संस्थाओं की मदद से इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

इन पांच सुविधाओं से लैस होंगे टॉयलेट ब्लाक

टायलेट एवं बाथरूम
स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर एटीएम
यात्रियों की सुविधा के लिए बैंक मनी एटीएम
यात्रियों के लिए साझी साइकिल की सुविधा एवं स्टैंड

कृष्णा सर्किट से यहां बनेंगे 13 टायलेट ब्लाक
हरियाणा टूरिज्म के एक्सईएन अनुज गोयल ने बताया कि ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा में पुराने टॉयलेट ब्लॉक की जगह कृष्णा सर्किट के बजट से सात नए टायलेट ब्लॉक, एक-एक टॉयलेट ब्लॉक मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर के मोड़ के निकट ब्रह्मसरोवर की पार्किंग में, नंदाजी स्मारक सदाचार स्थल के निकट ब्रह्मसरोवर की पार्किंग में, तिरुपति बालाजी मंदिर के निकट ब्रह्मसरोवर पार्किंग में, निर्माणाधीन 18 मंजिला ज्ञान मंदिर के निकट, केडीबी दफ्तर के सामने मेन रोड पर भी बनेगा। तेरहवां टॉयलेट ब्लॉक ब्रह्मसरोवर के मध्य स्थित पुरुषोत्तमपुराग बाग में सड़क किनारे बनेगा। इसका निर्माण शुरू हो चुका है।
यहां टायलेट ब्लाक बनाना सही : जयनारायण
श्रीब्राह्मण तीर्थोद्धार सभा के पूर्व अध्यक्ष और केडीबी के पूर्व मेंबर जयनारायण शर्मा एडवोकेट के मुताबिक ब्रह्मरोवर लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। सालभर यहां मुख्य अवसरों पर चलने वाले कार्यक्रमों के अलावा रोजाना पहुंचने वाले यात्रियों के लिए सुविधाओं में इजाफा होना चाहिए। यदि मेन रोड पर टॉयलेट ब्लॉक बनाया जा रहा है, तो इससे लोगों को लाभ मिलेगा।

फोटो 29
चंद कदम पर स्थित है टायलेट, उसे क्यों नहीं किया ठीक : मदनलाल
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त एवं लक्ष्मण कॉलोनी वासी मदनलाल का कहना है कि द्रोपदी कूप, मां कात्यानी देवी मंदिर और दो करोड़ से स्थापित किए गए महाभारत के प्रतीक कृष्ण-अर्जुन रथ के समीप ही सार्वजनिक शौचालय के निर्माण से लोगों की भावना को ठेस पहुंचेगी। इससे यहां दुर्गंध भी फैलेगी। ब्रह्मसरोवर के बीच से गुजरने वाली यह इकलौती सड़क है। शौचालय बन जाने के बाद स्वच्छता के अभाव में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाएगा। इस निर्माणाधीन शौचालय का काम बंद होना चाहिए। चंद कदम की दूरी पर पहले से शौचालय बना हुआ है। उसका सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन

केडीबी के मानद सचिव की प्रतिक्रिया
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव अशोक सुखीजा ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है। वह बुधवार को मौके का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तीर्थ की मर्यादा को बनाए रखने के साथ ऐेसे स्थलों पर जनसुविधाओं में इजाफा करना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें