अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
प्रजापति जागरूक सभा हरियाणा का 11वां स्थापना दिवस पिपली स्थित यूथ हॉस्टल में रविवार को मनाया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन गुरदेव सिंह राही ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष रामकुमार रंबा ने की। कार्यक्रम में समाज के मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों व समाज के प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने समाज को शिक्षित बनाने सहित दहेज प्रथा, अंधविश्वास सहित अन्य सामाजिक बुराईयों को खत्म करने के प्रति जागरूक किया। राही ने कहा प्रजापति समाज बेहद मेहनती-कर्मठ व ईमानदार समाज है। कहा उसे जनसंख्या के हिसाब से राजनीतिक भागीदारी बेहद कम है। लिहाजा समाज की उन्नति के लिए राजनीतिक भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने समाज को राजनीतिक तौर पर भी जागरूक होने का आह्वान किया। राही ने कहा भाजपा 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली बिरादरी है। हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है। वहीं सभा के प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार रंबा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए युवा पीढ़ी का शिक्षित होना बेहद जरूरी है विशेषतौर पर बेटियों को शिक्षित करना होगा।
---------------------------------------------------------------
चौथी बार रंबा को सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा
वहीं कार्यक्रम के दौरान वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार रंबा को चौथी बार सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया। रंबा ने कहा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई हैं, उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। इस मौके पर डॉ. चंद्रकांत, सभा के यमुनानगर अध्यक्ष सतीश प्रजापति, नरसिंह जींद, साधूराम, सतपाल पदाना, देशराज रादौर, रविंद्र मास्टर, सुरेंद्र नागवान, सुभाष, रविंद्र सिंह महासचिव सहित विनोदपाल झांसा, रामरतन कटारिया, जिले सिंह पाल, फकीरचंद, भलेराम व सुनील छप्पर व रवि छप्पर सहित अन्य लोग मौजूद थे।