छात्रों ने पर्यटकों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरगट के छात्रों ने गीता जयंती महोत्सव में पर्यटकों को जागरूक करने की पहल की है। विद्यालय के छात्रों ने गीता जयंती महोत्सव में देश-विदेश से आए पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दवेंद्र अरोड़ा ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि धार्मिक स्थल साफ और पवित्र रहे। विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार, सतीश कुमार, नमिता की अगुवाई में छात्रों ने पर्यटकों, नागरिकों और शिल्पकारों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य डॉ. दवेंद्र अरोड़ा ने कहा कि स्कूल के प्रबंधक सोहन लाल सैनी के निर्देशन में विद्यालय के छात्र अक्सर तीर्थ स्थलों पर भ्रमण के लिए जाते रहते हैं। पर्यटकों को तीर्थ स्थलों पर गंदगी न फैलाने के प्रति जागरूक करते हैं।