शाहाबाद की अनमोल ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का आभार जताया
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
कस्बावासी अनमोल कौर ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से मुलाकात कर तख्त श्री हरमहिंद्र साहिब पटना में सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली में 350 वें प्रकाशोत्सव को लेकर विशेष व्यवस्था करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। अनमोल कौर ने कहा कि यह सिखों का महान दार्शनिक स्थल है। यहां की व्यवस्था बेहतरीन होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने इस धार्मिक कार्यक्रम के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। सभी प्रांतों की सरकार को चाहिए कि वह धार्मिक कार्यक्रमों के मौके पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करे। अनमोल ने बताया कि शताब्दी प्रकाश पर्व और 351वें प्रकाश वर्ष के आयोजन को लेकर पटना साहिब में देश और विदेशों से संगत आनी शुरू हो चुकी है। प्रकाश वर्ष का मुख्य समारोह 25 दिसंबर को तख्त साहिब में होगा। उन्होंन कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कार्यक्रमों को धूमधाम से मनाने की मांग करेंगी। इस अवसर पर उनके साथ सुरेंद्रपाल सिंह लाली, झरौली सरपंच हरतेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।