फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

06rtkkur06s170103043.sty

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ नवंबर को धोखा दिवस मनाएगी आप : विशाल खुब्बड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
आम आदमी पार्टी के स्टेट आब्जर्वर विशाल खुब्बड़ ने कहा कि नोटबंदी के एक वर्ष पूरा होने पर आम आदमी पार्टी पूरे देश में आठ नवंबर को धोखा दिवस मनाएगी। इस दिन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा देशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में आठ नवंबर को कुरुक्षेत्र के पुराने बस स्टैंड पर कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए केंद्र सरकार का पुतला फूंका जाएगा। स्टेट ऑब्जर्वर विशाल खुब्बड़ ने बताया कि मोदी सरकार ने नोटबंदी के नाम पर देश के जनता को बहुत बड़ा धोखा दिया है। इससे अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है। नोटबंदी और जीएसटी लागू होने से दिन प्रतिदिन देश के युवा बेरोजगार हो रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। व्यापार ठप हो गए हैं। मजदूर वर्ग भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा की आजाद भारत के इतिहास का नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है। जनता को देशभक्ति के नाम को केवल धोखा ही मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें