फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशाप में विभिन्न कंप्यूटर विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
जयराम कॉलेज में शिक्षा में आईसीटी की भूमिका विषय पर किया गया एक दिवसीय वर्कशाप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
सेठ नवरंग राय लोहयिा जयराम कन्या महाविद्यालयों लोहार माजरा में कंप्यूटर साइंस विभाग ने शिक्षा में आईसीटी की भूमिका विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप आयोजित की। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि इस वर्कशाप में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणकि स्टाफ ने भी सशक्त भागेदारी की। वर्कशाप में विशेषज्ञ कुमारी ज्योति ने आईसीटी के संबंध में कहा कि आज हम शिक्षा के क्षेत्र में और व्यवसाय के क्षेत्र में आईसीटी का प्रयोग कर ज्ञानवर्धन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अध्यापकों के लिए विभिन्न शैक्षणिक वेबसाइट्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर कंप्यूटर विशेषज्ञ कुमारी विधु ने सभी को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी। विशेषज्ञ कुमारी रोमी ने एमएस वर्ल्ड की जानकारी देते हुए कहा कि इससे हम अपनी फाइल बनाकर महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को बनाकर सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने एडिटिंग, मॉडिफाइंग, कॉपी कट एंड पेस्ट आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस वर्कशाप में छात्राओं ने विशेषज्ञों से कई प्रश्नों पर विचार भी किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गीता गोयल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण वर्कशाप रही। जीवन में कंप्यूटर आज हमारी महत्वपूर्ण जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें