फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण कन्या भ्रूण हत्या का डटकर करें विरोध : संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण कन्या भ्रूण हत्या का डटकर करें विरोध : संतोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। गांव झडौला में जागरूकता अभियान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी वर्कर संतोष सैनी ने कन्या भ्रूण हत्या को लेकर युवाओं को इस सामाजिक बुराई के विरुद्घ कार्य करने की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर संतोष सैनी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक सामाजिक बुराई है। यह बुराई समाज के ऊपर एक कलंक है। हमें कन्या भ्रूण हत्या का डटकर विरोध करना चाहिए। आज कन्या भ्रूण हत्या के कारण समाज में बेटियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। बेटों की चाह में बेटियों को पेट में ही कत्ल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटे व बेटी में कोई अंतर नहीं है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। मौका मिलने पर बेटियां भी बेटों की तरह अपने परिवार व राष्ट्र का नाम रोशन कर सकती है। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर गीता देवी, दर्शनी देवी, पिंकी देवी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें