फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो कार्यकर्ताओ व किसानों ने रोष मार्च निकाल की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
इनसो कार्यकर्ताओं ने निकाला रोष मार्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
गांव ठोल में इनसो कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। युवा इनसो नेता दीप सांगवान ने बताया कि सरकार अन्नदाता पर नीतियां जबदस्ती थोप रही है। इससे किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की परेशानी को बढ़ाने के लिए धान के फानों में आग लगाने पर रोक लगा रही है। किसान भी साथ देने को तैयार हैं, लेकिन सरकार पहले धान के बचे अवशेषों को नष्ट करने और खेत को खाली करने का कोई पुख्ता प्रबंध करे। किसानों में सरकार के खिलाफ खासा रोष है। इसके अलावा सरकार दादूपुर नलवी नहर को बंद कर रही है। यह किसानों पर किसी बड़े कहर से कम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें