बाबैन। गांव कसीथल मेें चोरों द्वारा घर के ताले तोड़ कर 60 हजार रूपये नगदी व सोने चांदी के जेवरात चुराने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस व सीन ऑफ क्राईम विशेषज्ञ अशोक वर्मा व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को दी शिकायत में सतपाल चोपड़ा ने बताया कि वे अपने परिवार सहित कुरुक्षेत्र मे अपने भाई से मिलने गए हुए थे और जब वापस घर लौटे तो अलमारी खुली देखी व अन्य स्थानों पर देखा कि सामान बिखरा पडा है जिसकी सूचना बाबैन पुलिस को दी गई । थाना प्रभारी दलीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।