अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
श्री शिव शंकर सेवादल के सदस्यों ने सेवादल के प्रधान अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में बालटाल के मणी गांव में अमरनाथ के यात्रियों के लिए भंडारा लगाने के लिए रवाना बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र के जत्थे का कस्बे में स्वागत किया गया। इस मौके पर सेवादल के सदस्यों ने बर्फानी सेवा मंडल के लिए सुरभि पैलेस में रात्रि भोज का भी आयोजन किया तथा बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र के सदस्यों ने गणमान्य लोगों को सरोपा देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर दीपक गोयल, सुनील फरवाहे, देवीदयाल, चिरंजीव गर्ग, राजीव कुमार भटला, रामकुमार, मुनीष कंसल, राजेश मित्तल, मुकेश, दीपक सैन, पुनीत गर्ग, संदीप, मागेराम, कबीर सैनी आदि मौजूद रहे। इसी तरह बर्फानी सेवा मंडल की स्थानीय शाखा के सदस्यों ने शाखा प्रधान जवाहरलाल बंसल की अध्यक्षता में बर्फानी सेवा मंडल कैथल के जत्थे का कस्बे का पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अनाजमंडी में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया तथा बर्फानी सेवा मंडल के लिए क्लासिक फार्म में रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस मौके बर्फानी सेवा मंडल कैथल के सदस्यों ने समाजसेवी प्रहलादभगत शर्मा व बिट्टू शर्मा को सरोपा व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कैथल शाखा के प्रधान सुमन गुप्ता, सतनारायण, सपन बंसल, महिंद्र थांदडो, युधिष्ठिर कौशल, अनिल सिंगला, जयभगवान गोयल, मांगे राम कंसल, बोबी सिंगला, संदीप कुमार, विपिन बंसल, कुलदीप सिंह गुराया आदि मौजूद रहे।