फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समाधान शिविर में 18 शिकायतों का मौके पर निपटारा, 12 पर निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 30 समस्याएं आईं। शिविर में 18 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष 12 समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोग पुलिस, नगर परिषद, जनस्वास्थ्य, बिजली और पंचायत जैसे विभागों से संबंधित शिकायतें रख सकते हैं। वे पेंशन, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड और प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याएं भी बता सकते हैं। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विरेंद्र चौधरी, नगराधीश आशीष कुमार, जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी और कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राजेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें