फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुर्वेदिक पद्धति से 173 रोगियों का किया निशुल्क उपचार

Wed, 30 Oct 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नौवें आयुर्वेद दिवस पर आयुष विभाग की ओर से गुर्जर धर्मशाला में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों को दवाई भी मुफ्त बांटी गई। स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद नवाचार की थीम पर शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों काे आयुर्वेद के साथ जोड़ना रहा। कार्यक्रम में लोगों की जांच और दवाई के साथ-साथ आयुर्वेद के बारे में जानकारी भी दी गई। नई दिल्ली में आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक किया गया, जिसमें आयुष संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों ने आयुर्वेद दिवस समारोह के साथ सीधा प्रसारण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ये जानकारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुदेश जाटियान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद दिवस हर साल धन्वंतरि जयंती (धनतेरस) के पवित्र अवसर पर मनाया जाता। वर्ष 2016 में स्थापना के बाद से आयुर्वेद दिवस ने वैश्विक महत्व प्राप्त कर लिया है। मुख्य अतिथि नगर परिषद थानेसर की निवर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा ने बताया कि इस वर्ष दुनिया भर में आयुर्वेद दिवस समारोह में 150 से अधिक देशों के शामिल होने की संभावना है। आयुर्वेद चिकित्सा की पारंपरिक प्रणाली है, जिसकी उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी। इस दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ आयुर्वेद प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसके माध्यम से आयुर्वेद से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में लोगों को बताया। योग सहायक कमल किशोर ने योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी और योग विशेषज्ञ मंजीत सिंह द्वारा प्रतिभगियों को प्राणायाम व अन्य आसनों का अभ्यास भी करवाया। आयुष विभाग के अनुभवी चिकित्सकों डाॅ. जगीर सिंह, डाॅ. विरेंद्र मेहरा द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति से करीब 173 रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया, जिसमें जोड़ों के दर्द, बवासीर, मधुमेह, रक्तचाप, एनीमिया व अन्य रोगों की जांच की गई। आयुष ग्राम कलाल माजरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें