कुरुक्षेत्र । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि हरियाणा में 12 मई को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान का कार्य होगा। इसके लिए ईवीएम, वीवीपैट मशीनों को तैयार किया जा रहा है। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ अपना कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसएस फुलिया ने रविवार को सेक्टर 13 अग्रसेन पब्लिक में बनाए गए मतगणना केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इन मतगणना केंद्रों पर 12 मई के लिए ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को तैयार किया जा रहा है। इन मशीनों में किसी प्रकार की कोई खामी न रहे इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को सतर्कता के साथ काम करने के आदेश दिए है।