फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र में 25 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र में एग्रीकल्चर स्किल काउंसिलं ऑफ इंडिया के तहत चल रहे 25 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। शिविर के इंचार्ज डॉ. प्रद्युमन भटनागर ने बताया कि यह शिविर 1 से 26 मार्च के मध्य आयोजित किया गया। शिविर के दौरान रोजाना कृषि विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के दौरान सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन संस्थान रामनगर में ले जा गया जहां सभी ने शहद की शुद्धता की पहचान के बारे में विस्तार से जाना। मंगलवार को पीएनबी बैंक के मैनेजर हरिसिंह गुमरा ने प्रतिभागियों को बताया कि वे कैसे बैंक से लोन लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। डॉ. जेएन भाटिया ने सभी प्रतिभागियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. फतेह सिंह, कुलदीप सिंह व डॉ. नरेंद्र ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें