फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर सावित्रीबाई फुले को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की पहली महिला शिक्षिका को किया नमन
विज्ञापन

- सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर विहिप ने लगाए पौधे
- 1852 में बालिकाओं की शिक्षा के लिए खोला था पहला स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि के मौके पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने उनको नमन किया। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया।
शास्त्री कॉलोनी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विहिप के प्रांतीय मंत्री ऋषिपाल शास्त्री ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री थीं। उन्होंने स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। डेढ़ सौ साल पहले उन्होंने वर्ष 1852 में बालिकाओं की शिक्षा के लिए विद्यालय की स्थापना की थी। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितनी दूरदृष्टा थीं। उनके प्रयासों के परिणामों की वजह से ही देश में महिला शिक्षा का वातावरण बना और देशवासियों ने बालिका शिक्षा के महत्व को समझा। शास्त्री ने कहाकि समाज में जागरूकता का संचार करने वाले लोगों को सभी को कृतज्ञ होना चाहिए। पुण्य तिथि के मौके पर उनको याद करने के पीछे मंशा भी यहीं है। उन्होंने कहाकि इस मौके पर पौधरोपण करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं , विहिप की मातृशक्ति प्रांत संयोजिका अनिता मान ने कहा कि अपने महापुरुषों के बलिदान को जीवनभर नहीं भूल सकते। इन लोगों ने अपने परिवार की परवाह किए बगैर समाज भलाई में अपना पूरा जीवन लगा दिया। उनके रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में संजय चौधरी, डॉ. पंकज शर्मा, प्रेमनारायण अवस्थी, राजीव मौद्गिल, ज्योति खंगलवाल, सरस्वती एवंप्रिंयका अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें