फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालय में नहीं मिले राइट टू सर्विस एक्ट के बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। राइट टू सर्विस एक्ट के कमिश्नर डॉ. अमर सिंह ने बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय, नपा कार्यालय, बिजली बोर्ड कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, पुलिस थाने सहित अन्य सरकारी विभाग में राइट टू सर्विस एक्ट के लगे बोर्ड का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण से सभी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने कई विभाग के अधिकारियों को बोर्ड न लगे होने के कारण लताड़ लगाई। कमिश्नर डॉ. अमर सिंह ने बताया कि सभी विभागों में जनता को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए सूचना बोर्ड लगाए जाते है। हैरानी की बात है कि कई सरकारी कार्यालयों में राइट टू सर्विस एक्ट के बोर्ड ही नहीं लगे हुए है। अगर कहीं जगह लगे हुए है वहां एक्ट के बारे में सही तरीके से दर्शाया नहीं गया है। उन्होंने बताया कि जिन कार्यालय में कमियां मिली है उन अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई तथा जिन कार्यालय में बोर्ड नहीं लगे थे उन अधिकारियों को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर उन्हें कहीं कमी मिलती है या ऐसी कोई सूचना मिलती है तो अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें