फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक इंतजार करते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक इंतजार करते रहे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। थानेसर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में अंत्योदय भवनों के उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को भी बुलाया गया। इनमें 20 ऐसे लोग भी शामिल रहे, जो सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता के पात्र थे। इन्हें मुख्यमंत्री द्वारा योजना के तहत जारी राशि के सेंक्शन पत्र देकर सम्मानित किया जाना था। इसके लिए वे कार्यक्रम स्थल पर करीब डेढ़ घंटा तक इंतजार करते रहे। उन्हें विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि मुख्यमंत्री उन्हें यह पत्र देकर सम्मानित करेंगे। उन्हें कुर्सियों पर बैठाया गया। सामने मुख्यमंत्री के बैठने के लिए सोफे लगाए गए। सीएम के आने पर कहा गया कि उन्हें कुछ देर मेें पत्र सौंपे जाएंगे। इन लोगों को उस समय मायूसी हाथ लगी जब सीएम ने उद्घाटन करने के बाद उनकी तरफ देखा तक नहीं। उनकी ओर मुंह तक नहीं फेरा और वहां से स्वच्छता वाहनों का हरी झंडी देने और इसके बाद पिपली पैराकिट में डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के लिए निकल गए। इस पर लोगों को आश्वासन दिया कि पीपली कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किया जाएगा, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री के हाथों पत्र नहीं मिल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें