फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र को रोल मॉडल के रूप में करना होगा विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र को रोल मॉडल के रूप में करना होगा विकसित : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र शहर को हर दृष्टिकोण से रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। यह विकासात्मक परिवर्तन आगामी एक महीने में नजर आना चाहिए। सीएम विंडों से संबधित सभी प्रकार की शिकायतों का अतिशीघ्र निपटारा होना जरूरी है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए सहन नहीं होगी। ये निर्देश डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बुलाई गई एक बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत मिशन सरकार के मुख्य एजेेंडे में है। शिक्षा विभाग के अधिकारी बच्चों को उनके स्तर को देखते हुए उसी हिसाब से शिक्षा में गुणवत्ता, क्षमता और दक्षता का मापदंड पूरा करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर यदि किसी भी विभाग की कोई भी शिकायत है, तो उस शिकायत का अतिशीघ्रता से निपटारा किया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों की व्यवस्था सही होनी चाहिए। यातायात को सुचारु और सुगम बनाएं के प्रयास करें। उन्होंने इस संबंध में डीएसपी तान्या को निर्देश दिए। उन्होंने सिविल सर्जन एसके नैन को निर्देश दिए कि जिला में नशा रोको अभियान चलाया जाए और दवाईयों की दुकानों को इस तरीके से चैक किया जाए कि उन पर कोई ऐसी दवा तो नहीं बिक रही है जो एक्सपायरी तिथि की हो। सरल केंद्रों को निर्धारित समय के अनुसार कार्य रूप में परिणत किया जाए। लाईब्रेरी में रख रखाव की व्यवस्था सही होनी चाहिए। जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि कोई भी जमाबंदी लंबित नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एडीसी धर्मवीर सिंह, एसडीएम शाहबाद सतबीर कुंडू, सीटीएम कंवर सिंह, सीएमओ एसके नैन, जिला शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, डीडीपीओ कपिल शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह भट्टी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें