फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरे भरोसे मेरी गाड़ी ओ साईं शिरडी वाले...

विज्ञापन
विज्ञापन
तेरे भरोसे मेरी गाड़ी ओ साईं शिरडी वाले...
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्री शिरड़ी साईं सेवा संघ (रजि.) ने कालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थापित साईं मंदिर में वीरवार को कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा ने शिरड़ी साईं बाबा की महिमा बताते हुए कहा कि सांई बाबा कर्मयोग, ज्ञानयोग और भक्तियोग के मूर्तिमान रूप थे। अपने भक्तों को भी यही शिक्षा दिया करते थे। उनके जीवन काल में अनेक दुष्ट लोग उन्हें अपमानित करते हुए पीड़ा पहुंचाते थे। परंतु साईं कभी भी अपना धैर्य नहीं खोते थे। भक्ति मार्ग पर चलते हुए मानवता की सेवा में लगे रहते थे। मंदिर में लोगों ने गुरु स्थान की परिक्रमा करके धुनि माई पर सात अगरबत्तियां लगाईं। इससे पूर्व साईं पालकी निकाली गई, जोकि कालेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर में गायकों के सुनाए भजन तेरे भरोसे मेरी गाड़ी ओ साईं शिरडी वाले... और झूमके नाचो भक्तों, साईं का मेला आ गया...पर भक्त झूम उठे। श्रद्धालुओं ने साईं चालीसा और साईं मंत्र का जाप करके धूप आरती में भाग लिया। इस मौके पर पुजारी वासुवा ममगाईं, माणिक शर्मा, मैनेजर दीपक शर्मा, सत्यप्रकाश, राजेश्वर ठाकुर, रमन बंसल, गगनदीप आशु, यश अरोड़ा, सुषमा, मधु ठाकुर, रेनू मिगलानी, नवीन शर्मा, नीना गुप्ता, प्रदीप डूडेजा, मनोज परूथी, अनिल बजाज आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें