फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों का शहर और मंत्री आवास पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथि अध्यापकों का शहर और मंत्री आवास पर प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। अतिथि अध्यापकों ने नियमित करने की मांग को लेकर रविवार को शहर और मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कर रहे थे। जिले के अतिथि अध्यापक हुडा पार्क में एकत्रित हुए और शहर में प्रदर्शन करते हुए मंत्री आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह और अंबाला मंडल प्रधान प्रदीप गुज्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार वादा खिलाफी कर रही है। प्रदेश सरकार अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के अपने चुनावी वादे से भाग रही है। प्रदेश सरकार अधिकारियों के बहकावे में आकर उन्हें नियमित करने के बजाय उनका रोजगार छीन रही है। प्रदेश सरकार ने विभिन्न जिलों से हजारों जेबीटी अतिथि अध्यापकों का रोजगार छीनकर उन्हें घर बिठा दिया है। संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शर्मा, प्रदेश संयोजक सुनील सैनी, अमित सिंगला ने बताया कि अतिथि अध्यापकों की शिक्षा विभाग में नियुक्ति उनकी मर्जी से नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार हुई थी। इसलिए उनकी नियुक्ति को बैक डोर नियुक्ति कहना गलत है। उन्होंने अतिथि अध्यापकों की मांगें पूरी न होने तक अपना अनशन जारी रखने और तेज करने की बात कही। आज हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सतबीर नरवाल, सचिव विरेंद्र सिंह और ब्लॉक पेहवा प्रधान ओमवीर ने अतिथि अध्यापकों के धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें