फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू को ‘ए प्लस’ दिलाने में खिलाड़ियों का भी अहम योगदान : दलेल

विज्ञापन
विज्ञापन
केयू को ‘ए प्लस’ दिलाने में खिलाड़ियों का भी अहम योगदान : दलेल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अर्जुन अवार्डी दलेल सिंह ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को ए प्लस ग्रेड के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि के लिए यूनिवर्सिटी के खेल विभाग का भी अहम योगदान है। केयू शिक्षा के साथ खेलों में भी अग्रणी रहा है। दलेल सिंह शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत के दम पर आगे बढ़ने का सूत्र दिया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के खेल विभाग की ओर से केयू के खेल प्रांगण में तीन से पांच नवंबर के बीच 55वीं वार्षिक एथेलेटिक मीट प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हाईजंप, शॉट पुट, 800 मीटर दौड़, 1000 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, जैवलीन थ्रो, शाटपुट और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं।ञ इस अवसर केयू स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष सुरेंद्र तंवर, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के निदेशक दलबीर सिंह काला, डॉ. बीएस भंडारी, बलदेव सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. महावीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें