केयू ने घोषित किए परीक्षा परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने कई परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओपी आहूजा ने बताया कि मई 2017 में आयोजित बीसीए द्वितीय सेमेस्टर, एमए बिजनेस इकोनोमिक्स द्वितीय सेमेस्टर, एमबीए एसएफएस फ्रेश और रिअपीयर द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी अप्लाइड फिजिक्स द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी इंजिनियरिंग फिजिक्स द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा घोषित किया गया है।