फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर लिए लोन को भरने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव ठसका मीरां जी में जमीन पर लिए लोन को भरने को लेकर एक परिवार के लोगों में विवाद हो गया। इसी के चलते ही एक पक्ष ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव वासी निवासी छबेग सिंह ने बताया कि वे दो भाई थे ओर उसके बड़े भाई गुरजंग सिंह की करीब छह साल पहले मौत हो गई। उनकी जमीन अभी तक मुस्तरका खाता में है, और उसी के चलते उसके भतीजे मनजीत सिंह आदि ने को-ऑपरेटिव बैंक से लोन ले लिया था। अब लोन का भुगतान करने में आनाकानी कर रहे थे। करीब दो साल पहले बैंक अधिकारी उसे भी बैंक लोन भरने से लिए उसे भी कहने लगे। इसके बाद उसने भतीजे मनजीत सिंह, अमरजीत और जसबीर सिंह को बैंक का लोन भरने के लिए कहा तो उक्त तीनों ने मिलकर उसके लड़के व उस पर फायर कर दिया था। वह मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार को लोन भरने को लेकर फिर कहा सुनी हुई। मनजीत सिंह ने उसे देख लेने की धमकी दी। शनिवार को जब वह बाइक पर सवार होकर आ रहा था तो सिंगला राइस मिल के समीप एक गाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मारी। जिसमें वह गिर गया तथा मनजीत व अन्य उसके साथियों ने लोहे की रोड़ व विंडो के साथ उस पर हमला कर दिया। जब उसका लड़का वहां पहुंचा तो उक्त लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। जब ग्रामवासी दोनों को कस्बे के अस्पताल में ले गए तो वहां से डाक्टरों ने उन्हें कुरुक्षेत्र के लिए रेफर कर दिया।
जब इस बारे में थाना प्रभारी जयनारायण शर्मा से बात कि तो उन्होंने कहा कि उसके पास कुरुक्षेत्र प्राइवेट अस्पताल से घायलों की सूचना आई थी। घायलों के ब्यान लेकर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें