फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सईद ने हुर्रियत नेताओं के साथ मिलकर रची थी 26/11 आतंकी हमले की साजिश- शांडिल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कश्मीर के हुर्रियत नेताओं के घरों से एनआईए को छापे के दौरान लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के लेटर हेड मिले हैं। इसके बाद हुर्रियत नेता अली शाह गिलानी, यासीन मालिक, मीरवाइज आदि के खिलाफ एनआईए को इन्हें गिरफ्तार कर लेना चाहिए। वीरेश शनिवार को पिपली रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा की 26/11 मुंबई हमले की साजिश हाफिज सईद और पाकिस्तान ने हुर्रियत नेताओं के साथ मिलकर रची थी। यदि ऐसा न हुआ तो एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगा। शांडिल्य ने कहा कश्मीर की अमन व शांति भंग करने में अलगाववादियों का मुख्य हाथ है। उन्होंने कहा कि यदि अमरनाथ यात्रा पर कोई हमला हुआ तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। यदि यात्रा बाधित हुई तो वे जम्मू-कश्मीर सरकार के विरुद्ध संघर्ष करेंगे। दावा किया कि पत्थरबाजों ने शिव भक्तों को निशाना बनाया तो उसके लिए भी रणनीति तैयार है। कहा कि जरूरत हुई तो वे खुद मोर्चा संभालेंगे। इस दौरान कुलवंत सिंह मानकपुर, तरसेम सैनी, सुरेश शर्मा, अशोक अग्रवाल, जसमीत जस्सी, राममेहर शर्मा, रविकांत शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें