कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र । जिले भर में नगरपरिषद व नगरपालिकाओं तथा बीडीपीओ कार्यालय में लग रहे समाधान शिविरों में आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, प्रॉपर्टी आईडी और स्वामित्व से संबधित समस्याओं का समाधान मौके पर किया जा रहा है।
इन समाधान शिविरों में शुक्रवार को 19 समस्याएं पहुंची, जिनमें से 17 समस्याओं का मौके पर ही निपटान किया गया। नगरपरिषद थानेसर में सात समस्याएं आई, जिनमें से छह समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया । इसी तरह पिहोवा नगरपालिका में एक, शाहबाद नगरपालिका में चार, लाडवा नगरपालिका में एक समस्या पहुंची, जिसका मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि बीडीपीओ कार्यालय पिहोवा में तीन, शाहबाद में दो समस्याएं पहुंची, जिनका निपटान किया गया।
जिला नगर योजनाकार पंकज सेतिया ने बताया कि यह समाधान शिविर नगरपरिषद, नगरपालिका और बीडीपीओ कार्यालय में सुबह नौ से 11 बजे तक आयोजित किए जा रहे है। शिविर में प्रतिदिन सभी संबधित अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे है। जनता की शिकायतों को समझकर उन्हें बिना किसी परेशानी के मौके पर ही निपटाया जा रहा है। यदि किसी शिकायत का मौके पर समाधान करना संभव नहीं पाया गया तो उसके लिए तय समय सीमा प्राथी को बताई जाएगी और बताई गई तय समय सीमा का विवेकपूर्ण तरीके से पालन किया जाएगा।