फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़कों के नव निर्माण पर खर्च होंगे 17 करोड़

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर पांच में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सेक्टर पांच में नगरपरिषद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा रहे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि शहर की 15 सड़कों के नवनिर्माण कार्य पर प्रदेश सरकार की तरफ से करीब 17 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
इन सड़कों के नवनिर्माण कार्य को जल्द शुरु किया जाएगा। इसके लिए कुछ औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। नगरपरिषद थानेसर की चेयरमैन माफी ढांडा, पूर्व पार्षद दरबारा सैनी, महिंद्र मेहत्ता ने विधिवत रूप से केडीबी रोड से सेक्टर-पांच मार्केट तक करीब 54 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार शहर की 15 सड़कों के नवनिर्माण की योजना को तैयार किया गया है। इसमें से सेक्टर पांच की मार्केट तक बनने वाली सड़क का निर्माण शुरू हो चुका है और एक या दो दिन में ही पूरा कर लिया जाएगा। नगरपरिषद थानेसर की तरफ से अब चेयरमैन माफी ढांडा और सभी पार्षदों के सहयोग से तीन गुना तेज गति के साथ विकास कार्य करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में अधिकतर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण कार्य का बजट कुछ माह पहले पारित कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें