पिहोवा। शिविर में जांच करवाता व्यक्ति। विज्ञप्ति
पिहोवा। सांसद नवीन जिंदल के प्रयास से गांव बोढ़ा एवं जरासी खुर्द में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें मेडिकल वैन के जरिए लोगों के स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं साथ ही आधार कार्ड, पेंशन और परिवार पहचान पत्र जैसे दस्तावेजों में संशोधन की सेवा भी उपलब्ध कराई गई। मेडिकल टीम की ओर से डॉ. प्रमोद ने बताया कि मेडिकल वेन के जरिए गांव बोढा में 98 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की हो गई। जबकि आठ लोगों के लैब टेस्ट किए गए। गांव जरासी खुर्द में 69 लोगों को निशुल्क दवा देने के साथ-साथ 10 लोगों के टेस्ट किए गए।
167 लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इसके अलावा आधार कार्ड, राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र जैसी सेवाओं में भी सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल के निर्देशानुसार सभी लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं। सरपंच जरनैल सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल जन सेवक के रूप में क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे नेता समाज के लिए मिसाल हैं। सांसद जिंदल के प्रयास से उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। जो सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काट सकते। खासकर महिलाएं इन शिविरों का अधिक संख्या में लाभ उठा रही हैं। स्वर्गीय ओपी जिंदल की सोच को आगे बढ़ाते हुए फाउंडेशन के जरिए शालू जिंदल भी लगातार लोगों के संपर्क में रहकर उनके सुख दुख बांट रही हैं। उनकी चलाई यशस्वी योजना से बेटियां भी शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से लाभान्वित हो रही हैं।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur