फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटी मानसिक रूप से पीड़ित महिला, जीआरपी ने परिजनों को सौंपा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद और ढोला माजरा के निकट रेलवे लाइन पर एक महिला की ट्रेन की नीचे आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। कई टुकड़ों में बंटे शव को काफी मशक्कत के बाद पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल लाया गया। देर रात शिनाख्त के बाद शव को मंगलवार सुबह परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस से केस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में सोमवार को शाहाबाद स्टेशन मास्टर ने कुरुक्षेत्र स्टेशन मास्टर को सोमवार शाम के समय सूचना दी, जिसके बाद करीब 5 बजे जीआरपी टीम शव को कब्जे में लेने ढोला माजरा के निकट ट्रैक पर पहुंची। शाहाबाद और ढोला माजरा के बीच लाइन पर फौजा सिंह बस्ती के निकट उन्हें लाश मिली। शव की पहचान चढूनी जाटान निवासी गुलाबो देवी के रूप में हुई। जीआरपी के अनुसार गुलाबो देवी के पति राम अवतार ने महिला की शिनाख्त करके बताया कि वह मानसिक रूप से पीड़ित थी और इसी के चलते ट्रैक पर उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। मृतका की उम्र करीब 37 साल बताई जा रही है और अपने पीछे एक 19 वर्षीय बेटे को छोड़ गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा मृतका के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। नियमानुसार इत्तेफाकिया हादसे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें