फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव द्वारा वीरभद्र के प्रकट करने की कथा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। भगवान शिव थोड़े प्रयास से ही भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। बिना किसी खर्च के उपलब्ध जलाभिषेक, बेलपत्र, भांग आदि भगवान शिव पर चढ़ाने मात्र से अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ये विचार कथावाचक पंडित आनंद देवउपाध्याय ने व्यक्त किए। मंदिर वोडेश्वर महादेव परिसर में महाशिवरात्रि उपलक्ष्य में आठ दिवसीय संगीतमयी महाशिवपुराण कथा में प्रवचन कर रहे थे। कथा के दौरान उन्होंने भगवान शिव द्वारा वीरभद्र के प्रकट करने की कथा सुनाई। बोले कि भगवान शिव के वीरभद्र अवतार का मनुष्य जीवन में बहुत महत्व है। यह अवतार संदेश देता है कि शक्ति का प्रयोग वहीं करें, जहां उसका सदुपयोग हो। वीरों के भद्र एवं अभद्र दो वर्ग होते है। इसके बारे में उन्होंने श्रद्धालुओं को समझाया कि भगवान राम भी वीर थे और रावण भी। पहले भद्र वीर थे और दूसरे अभद्र वीर थे। कथा के दौरान उन्होंने भगवान शिव के मनमोहक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्री सनातन धर्म मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान विनोद पपनेजा ने बताया कि महाशिव रात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 21 फरवरी से प्रतिदिन प्रभातफेरियों का आयोजन किया जा रहा है। कथा एवं प्रभातफेरियों का आयोजन 4 मार्च तक किया जाएगा। चार मार्च को महाशिवरात्रि उत्सव के तहत रात्रि 12 बजे तक विशेष कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर नरेश बंसल, सुदर्शन गर्ग, अमीलाल गोयल तथा जयप्रकाश जिंदल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें