फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार: दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनावों के लिए तैयार है। प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहनलाल भांवरा द्वारा आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव एक साथ हो सकते हैं। उन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। पूर्व सांसद कैलासो सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीति सलाहकार प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, मनदीप, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन मेवा सिंह, जिला युवा प्रधान हरप्रीत चीमा एवं मोहनलाल भांवरा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मंच संचालक श्रवण मौदगिल, हरीश क्वातरा शाहाबाद, पूर्व उपप्रधान नपा त्रिलोचन हांडा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिहोवा के पूर्व प्रधान कर्ण चट्ठा, राकेश बधवार, कर्मचंद शर्मा, शिवराम चढूनी, सुखवीर ग्रेवाल, लाल सिंह मांगना, हेमराज सिंगला, नरेंद्र अग्रवाल, शम्मी कौशल, जगदीश गुल्लू, कंवरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें