फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिड स्कूल के एक अध्यापक को निलंबित किया तो विरोध में उतरे छात्र, स्कूल संचालन समिति के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-30
विज्ञापन

एडेड स्कूल के एक अध्यापक को निलंबित किया तो विरोध में उतरे छात्र, स्कूल संचालन समिति के खिलाफ प्रदर्शन
- प्रिंसिपल बोले, छात्रों का विरोध प्रदर्शन निलंबित अध्यापक की साजिश, अध्यापक का निलंबन संचालन समीति का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। एडेड स्कूल के एक अध्यापक को संचालन समिति की ओर से निलंबित किए जाने के विरोध में मंगलवार को स्कूल के विद्यार्थियों ने समिति के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। निलंबन का विरोध कर रहे छात्रों ने बताया कि नरेश कुमार स्कूल में बतौर पीटीआई करीब 12 साल से सेवाएं दे रहे थे। उन्हें स्कूल से निकालना सरासर गलत और अन्यायपूर्ण है। यह स्कूल संचालन समिति का तानाशाहीपूर्ण रवैया है। इससे अध्यापक नरेश कुमार की छवि भी धूमिल हुई और बच्चों की पढ़ाई पर भी विपरीत असर पड़ेगा। आरोप है कि पीटीआई नरेश कुमार को एक षड्यंत्र के तहत स्कूल से निकाला गया है। उक्त अध्यापक के कार्यकाल के दौरान उन पर किसी तरह का कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं था। विद्यार्थियों ने पीटीआई अध्यापक को दोबारा स्कूल में ड्यूटी पर रखने की मांग की है। इस पर प्रिंसिपल डॉ. खजान सिंह मैहला ने बताया कि स्कूल का संचालन एक धार्मिक संस्था द्वारा किया जा रहा है। यदि किसी अध्यापक का आचरण नियमों के विरुद्ध पाया जाता है तो नियमानुसार अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी भी जांच कर चुके हैं तथा विद्यालय ने अपनी सारी रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत कर दी है।
विज्ञापन


छात्रों को अध्यापक ने किया गुमराह
प्रिंसिपल ने बताया कि विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन करना अध्यापक नरेश कुमार की साजिश है। नरेश ने छात्रों को गुमराह किया है। छात्रों ने भ्रमित होकर यह गलत कदम उठाया है। स्कूल संचालन समिति द्वारा अध्यापक नरेश को सेवामुक्त किए जाने का प्रस्ताव की प्रति उपमंडलाधीश एवं थानाध्यक्ष को भेजी जा चुकी है। इस संबंध में अध्यापक नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें गलत तरीके से सेवामुक्त किया गया है। इसकी शिकायत उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें