फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जनवरी से लगेगी स्पीड गन, थामेगी वाहनों की तेज रफ्तार : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
12 जनवरी से लगेगी स्पीड गन, थामेगी वाहनों की तेज रफ्तार : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
लाडवा हलके के लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 12 जनवरी से हलके की किसी भी सड़क पर तेज वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि 12 जनवरी से पुलिस प्रशासन के सहयोग से मुहैया करवाई गई एक स्पीड गन लगाई जाएगी। दूसरी के लिए जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके बाद जो भी व्यक्ति स्पीड से वाहन चलाएगा, उसका चालान कटेगा। इस अभियान के पहले सात दिन वाहन चालकों को फूल देकर सचेत किया जाएगा। इस समय अवधि के बाद चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिपली-लाडवा रोड पर रफ्तार के कारण होते हादसों पर प्रशासन का ध्यान दिलाने के लिए अमर उजाला ने छह जनवरी के माई सिटी में विशेष तौर पर समाचार प्रकाशित किया था। इसका शीर्षक था ‘पिपली-लाडवा रोड पर नहीं किसी का ध्यान, राहगीरों की सांसत में जान’। इस खबर के प्रकाशित होते ही शनिवार को लाडवा विधायक ने हाई स्पीड में गुजरते वाहनों को रोकने लिए कदम उठाने की बात कही है। विधायक का कहना है कि कुछ दिन पहले लाडवा हलके के लोगों को दोपहिया वाहनों के लिए हेलमेट उपलब्ध करवाकर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया था। यदि प्रदेश के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में लगातार इजाफा हो रहा है। अब यह आंकड़ा एक लाख 33 हजार से बढ़कर एक लाख 50 हजार पर पहुंच गया है। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जनवरी माह को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें