फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारीक किस्म के धान की बोली शुरू, धान में करीब 100 रुपये के उछाल से किसान व आढ़ती खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
बारीक किस्म के धान में 100 रुपये के उछाल से किसान खुश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
अनाजमंडी में बारीक किस्म के धान की बोली न होने के कारण किसानों ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। बुधवार को अमर उजाला समाचार पत्र में यह समाचार प्रकाशित होने पर प्रशासन हरकत में आया और बुधवार को मार्केट कमेटी सचिव रामकुमार दहिया ने मौके पर जाकर बारीक किस्म के धान की बोली करवाई। इससे किसानों और आढ़तियों ने राहत की सांस ली। बारीक किस्म के धान की बोली होने से 1121 किस्म के धान में 100 से 150 रुपये और बासमती किस्म की धान में 100 रुपये का उछाल देखने को मिला। धान के अच्छे भाव मिलने से किसान भी खुश नजर आए। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव रामकुमार दहिया ने कहा कि किसानों का किसी भी कीमत पर शोषण होने नहीं दिया जाएगा। अब नियमित रूप से बारीक किस्म के धान की बोली करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें