फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
उदासीन ब्रह्म अखाड़ा लोक भलाई ट्रस्ट मांडी साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में मनाए जा रहे बाबा श्रीचंद जी के 523वें प्रकटोत्सव के दूसरे दिन ढाडी दरबार आयोजित किया गया। इसमें हजूरी कीर्तनी जत्था दल पंथ बाबा विधि चंद, गुरमीत सिंह कमिश्नरी जत्थ असंध, मीरी पीरी खालसा जत्था जगाधरी, संत अमीर सिंह जोवधी टकसाल, संत बाबा प्रेम सिंह, संत बाबा निहाल सिंह, ज्ञानी गुरदेव सिंह जत्था लांडरा, संत बाबा रणजीत सिंह और अन्य कई सिख जत्थेबंदियों ने गुरबाणी और कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

कबड्डी टूर्नामेंट में हरियाणा और पंजाब से आई चार टीमों ने भाग लिया। इसमें गन्नौर क्लब पटियाला, मानूपुर अकेडमी समराला, फक्कर झंडे अकेडमी मानसा, धनौरी अकेडमी हरियाणा ने भाग लिया। संत बाबा गुरविंद्र सिंह ने संगत से आह्वान किया कि गुरु ग्रंथ साहिब के दिखाए रास्ते पर चलकर अपने मनुष्य जीवन को सफल बनाएं। इस अवसर पर जत्थेदार बाबा कुलदीप सिंह, बाबा जतिंद्र सिंह, बाबा लवजोत सिंह, बाबा संदीप सिंह, बाबा गुरलाल सिंह, परमिंद्र सिंह, हरजीत सिंह आदि संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें