फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का मानव तकनीकी युग की तरफ बढ़ता जा रहा है: गिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज का मानव बढ़ रहा तकनीकी युग की तरफ : गिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
महर्षि दयानंद रोहतक के प्रो. नसीब गिल ने वेब ऑफ थिंग्स एवं क्लाउड कंप्यूटिंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का मानव तकनीकी युग की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस इंफोर्मेशन टेक्नालॉजी के युग में बिना तकनीकी ज्ञान के रहना संभव नहीं होगा। वह बुधवार को कुवि के कंप्यूटर साइंस विभाग के रिफ्रेशर कोर्स में टीचर प्रतिभागियों को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने चलचित्र दिखाकर दर्शाया कि किस प्रकार पैसिव कंप्यूटिंग भविष्य में जीवन बदलकर रख देगी। जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे। यह तकनीक हमारी सामाजिक प्रणाली को भी प्रभावित करेगी। प्रो. गिल ने कहा कि ऑटो सेक्टर, टेलीकॉम से लेकर हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनियों में इंटरनेट-ऑफ थिंग्स तकनीक का प्रयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है। भारतीय कॉरपोरेट सेक्टर 1.6 अरब डालर इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर खर्च रहा है। आईओटी से डेटा सांइटिस्ट, उत्पाद प्रबंधक, रोबोट को-ऑर्डिनेटर, नेटवर्क इंजीनियर जैसे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता प्रो. नसीब गिल ने डिजिटल इंडिया विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, पुंडरी की डॉ. रीना ने की और मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें