यूनियन की हुई जनरल बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन की जनरल मीटिंग हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राम कुमार चौहान ने की। इस मौके पर प्रदेश ऑडिटर बलजीत शर्मा के अलावा शिक्षा विभाग के यमुनानगर के प्रधान राजकुमार कैथल वन विभाग के जिला सेक्रेटरी जितेंद्र ने भाग लिया। मीटिंग में कर्मचारियों की समस्याओं, जोकि शिक्षा विभाग की जो कर्मचारियों की लिस्ट सरकार ने जारी की है, उसे जल्दी लागू किया जाए। यदि इसे लागू नहीं किया गया तो कर्मचारी और यूनियन धरना प्रदर्शन को तैयार हैं। दूसरी ओर कुरुक्षेत्र के सभी कर्मचारी नौ नवंबर को दिल्ली के जंतर- मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस मौके पर ब्लॉक पिहोवा के प्रधान फतेह सिंह, सचिव मीर चंद, उपप्रधान शिव कुमार, जसबीर गुुड़ा, ईश्वर बारना, जिला उपप्रधान मनदीप बारना आदि मौजूद रहे ।