पलक, अमनदीप ने सबसे सुंदर मेहंदी रचाई
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल धनौरा-लाडवा में करवा चौथ की पूर्व संध्या पर मेहंदी बनाओ और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता हुईं। मेंहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं ने क्ले मॉडलिंग में शिरकत की। मेहंदी प्रतियोगिता में स्कूल कोऑर्डिनेटर सुशीला दुआ और अध्यापिका पूनम शर्मा, जबकि क्ले मॉडलिंग में कक्षा अध्यापिकाओं ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
जूनियर वर्ग से पलक और सीनियर वर्ग से अमनदीप ने सबसे सुंदर मेहंदी लगाई। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के डिजाइन बनाए। जूनियर वर्ग में अशोका सदन से पलक, नेहरू सदन से पलक प्रथम, टैगोर सदन से महक और कृपल क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में टैगोर सदन की अमनदीप कक्षा 10, कक्षा 12 की नेहरू सदन से जैसमीन प्रथम रहीं, टैगोर सदन से कक्षा 11 की कशिश और सिमरनदीप द्वितीय रहीं। इंदिरा सदन से कक्षा 10 की आंचल और अशोका सदन से कक्षा नौ की खुशी तीसरे स्थान पर रहीं।
क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से हरमन, अमरीत, प्रांजल, कक्षा द्वितीय से रोहित, अलेक्स, पूर्वांशी, दिव्यांशी, तोशर, कक्षा तीन से राघव, शिवांश, वीरेन, कुश, कक्षा चतुर्थ से सक्षम, सीरत, कक्षा पंचम से वंश, पलक, तुषार, करिश्मा और केशव क्रमश: सेक्शन ए, बी, सी और डी में प्रथम रहे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष पवन गर्ग ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को कभी भूलना नहीं चाहिए। संस्कार व संस्कृति जीवन के दो पहलू है जो कि हमारे साथ-साथ चलते हैं। उन्होंने बताया कि करवाचौथ के अवसर पर मेहंदी लगाई जाती है। इसे शुभ माना जाता है। प्रिंसिपल धर्मेंद्र खेड़ा ने बताया कि क्ले मॉडलिंग भी कला का भाग है। इसे बचपन से ही सीखा जा सकता है।