7 विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट आज
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों के 15 पाठ्यक्रमों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मंगलवार को जारी करेगा। प्रदेशभर के विद्यार्थी, जिन्होंने दाखिले के लिए 7 व 9 जुलाई के बीच में अपनी च्वाइस भरी थी, उनकी मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को प्रात: 10 बजे जारी होगी। विद्यार्थी 11 से 13 जुलाई के बीच में विद्यार्थियों को चयनित विभागों में रिपोर्ट करना होगा और इसी दौरान उनके दस्तावेज की जांच कर उन्हें दाखिला मिलेगा।
विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने बताया कि आईटी सेल बुधवार को सभी विश्वविद्यालयों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। यह लिस्ट सभी विभागों के लाग इन पर उपलब्ध होगी। आईटी सेल के इंचार्ज प्रो. सुनील ढींगडा ने बताया कि काउंसिलिंग के तीसरे चरण में 15 से 17 जुलाई के बीच आवेदकों को अपनी च्वाइस देनी होगी। 19 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध होगी। 19 से 21 जुलाई के बीच विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज की जांच करवानी होगी व उसके बाद उन्हें दाखिला मिलेगा। अगर विभागों में सीटें खाली बचती हैं तो सभी पाठ्यक्रमों में 25 जुलाई को फिजीकल उपस्थिति होगी व 28 जुलाई को ऐसे विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। 20 जुलाई से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में कक्षाएं शुरू होंगी।
25 को होगी फिजिकल काउंसिलिंग, 28 तक होगी फीस जमा
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के 7 विश्वविद्यालय के एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र व एमए हिंदी, एमकाम, एलएलएम, एमपीएड, एमपीइएस, एमबीए दो वर्षीय, एमए इतिहास, एमए राजनीति शास्त्र, एमए लोकप्रशासन, एमए भूगोल व एमएससी भूगोल, एमए जेएमसी, एमए मास कम्यूनिकेशन व एमएससी मास कम्यूनिकेशन, एमए सोशोलॉजी व एमए समाज कार्य, एमए साइकोलॉजी, एमए अप्लाइड साइकोलॉजी व एमएससी साइकोलाजी सहित विभिन्न विषयों के लिए ओपन सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 25 जुलाई को प्रात: 9 बजे से 12 बजे के बीच होगी। 25 जुलाई को इसके आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी व 28 जुलाई को विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवा सकेंगे।