फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती हरियाणा पशु आरोग्य अभियान के तहत जांचा पशुओं का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। स्वर्ण जयंती हरियाणा पशु आरोग्य अभियान के तहत पशुपालन विभाग की ओर से शनिवार को गांव मुर्तजापुर के सरकारी पशु अस्पताल में पशु जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. धर्मेंद्र कुमार और एसडीओ डॉ. सूरजमल के निर्देशानुसार पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। डॉ. विक्रम पचीसिया ने पशुपालकों को बताया कि अक्सर तीन साल से पहले पशु गर्भ धारण कर लेता है। लेकिन चारे में रसायनों के प्रभाव और पशुओं में खनिज लवणों की कमी के चलते समय पर गर्भ धारण न करने की समस्या सामने आ सकती है। इसके लिए पशुपालक पशुओं को मिनरल मिक्चर व पेट के कीड़ों की दवाई समय पर जरूर दें। वहीं उन्होंने मुंह खुर व थनेला रोग की रोकथाम के बारे में। इस मौके पर डॉ. सतपाल, सूबे सिंह, बलदेव सिंह वीएलडीए, महिंद्र सिंह, शीशपाल, धर्म सिंह नैन सहित कई पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें