पिहोवा। हमें किसी का डर नहीं है, हम तो ऐसे ही चलेंगे और ट्रैफिक नियम तोड़ेंगे। एक बाइक पर सवार इन तीन लोग को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि इन्हें किसी का डर नहीं है। बेखौफ होकर ये लोग सड़कों पर चल रहे है और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। हालांकि पुलिस द्वारा चालान भी किए जा रहे है। लेकिन फिर भी लोग सड़कों पर बिना हेलमेट और तीन सवारियों के साथ चल रहे है।