कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया ने लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर 16 समस्याओं का समाधान कराया जबकि शेष 15 समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों की एटीआर के लिए समय निर्धारित किया गया है। संबंधित विभाग के अधिकारी तय समय सीमा में एटीआर रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें। शिविर में मुख्य रूप से पेंशन, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, पेंशन संबंधित समस्याएं और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं।