फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल सेवा केंद्रों से सेवाएं देने में कुरुक्षेत्र प्रदेश में दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के मकसद से शुरू किए गए अटल सेवा केंद्रों की मदद देने के मामले में कुरुक्षेत्र प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। मई माह में जिले के 497 अटल सेवा केंद्रों ने 25,182 लोगों को जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ दिलाया। आंकड़ों के मुताबिक इस मामले में प्रदेश में कुरुक्षेत्र दूसरे नंबर पर रहा।
मालूम हो कि कुरुक्षेत्र जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में राज्य सरकार की 325 से ज्यादा सेवाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक को देने के उदेश्य से पिहोवा में 138, शाहबाद में 77, थानेसर में 282 सहित कुल 497 अटल सेवा केंद्र हैं। इन सभी अटल सेवा केंद्रों में कोई भी व्यक्ति सोमवार से लेकर शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच पहुंच कर अपना कार्य सहजता से करवा सकता है। इन सभी अटल सेवा केंद्रों पर योग्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है और इन सभी अटल सेवा केंद्रों पर जिला प्रबंधक मोहित शर्मा व कनिका गोयल निगरानी रखे हुए है।
विज्ञापन


जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र से लेकर 325 ऑनलाइन सेवाएं
किसी भी व्यक्ति को अब सरकारी नौकरी के लिए, पेंशन के लिए, रेलवे टिकट की ऑनलाइन बुकिंग करवाने, किसी भी प्रकार के बीमा की किश्त भरने के लिए ऑनलाइन सुविधा, दाखिले के लिए आवेदन करने की ऑनलाइन सुविधा, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए अब इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं है, इन सेवाओं के लिए व्यक्ति अपने निकटतम अटल सेवा केंद्र में पहुंचकर यह कार्य करवा सकता है।
विज्ञापन


महज दस से बीस रुपये खर्च
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, वोटर लिस्ट में त्रुटि को ठीक करवाने के लिए 10-10 रुपये, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली गई विभिन्न भर्तियों के लिए आनलाइन आवेदन भरने के लिए 20 रुपये , एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के लिए 10 रुपये, जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण के लिए 10 रुपये, जन्म प्रमाण पत्र के लिए प्रति कॉपी 10 रुपये, जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि को ठीक करवाने के लिए 10 रुपये, मृत्यु का पंजीकरण करवाने के लिए 10 रुपये और मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति कॉपी के लिए 10 रुपये, मार्कशीट, रिजल्ट, मूल प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड और डुप्लीकेट एडमिट कार्ड के लिए 10-10 रुपये, ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन जमा करवाने के लिए 50 रुपये, बिजली कनेक्शन के आवेदन के लिए 20 रुपये, वृद्घावस्था पेंशन के लिए 30 रुपये, दिव्यांग पेंशन के लिए 30 रुपये, विधवा पेंशन के लिए 30 रुपये, एक दस्तावेज को स्कैन करने के 5 रुपये सहित अन्य सेवाओं के लिए भी दरे निर्धारित की है। इन निर्धारित दरों के अतिरिक्त लोगों से अधिक चार्ज लेने वाले के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें