फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख जत्थे बंदियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली पुलिस द्वारा सिख पिता-पुत्र से मारपीट एवं दस्तार व केशों की बेअदबी के मामले में जत्थे बंदियों ने रोष प्रकट किया। । जगीर सिंह मद्दीपुर ने कहा कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई मानवीय अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि सिख समाज इस अमानवीय घटना को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। निष्काम सेवा सोसायटी के प्रधान सुखवंत सिंह बग्गी एवं वरिष्ठ उपप्रधान जगदेव सिंह गाबा ने कहा कि इस तरह का दुस्साहस करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल सोसायटी, नौजवान सेवक सभा, सर्वधर्म जागृत मंच अंबाला, हरियाणा कंबोज सभा, गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार प्रबंधक कमेटी, लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक हुई। जिसमें सोसायटी के प्रधान सुरजीत सिंह बोरीपुर ने कहा कि दिल्ली केस में दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्यवाई हो। नौजवान सेवक सभा के भगवंत सिंह ने कहा कि दिल्ली में गुरू सिख पिता-पुत्र के साथ दिल्ली पुलिस ने जो अमानवीय अत्याचार किया है उससे पूरे सिख समाज में रोष है। हरियाणा कांबोज सभा के प्रधान भूपिंद्र सिंह ने कहा कि इस घटना से सिखों में गहरा रोष है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरूद्ध धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें