संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। गांव ठसका मीराजी में मेडिकल कैंप एवं सांसद खेल महोत्सव रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. प्रमोद सिंह के नेतृत्व में टीम ने 85 लोगों का मेडिकल चेकअप करने के बाद उन्हें दवाई दी। जबकि 52 लोगों के लैब टेस्ट किए गए। नवीन संकल्प शिविर के दौरान कई आवेदन यशस्वी योजना से संबंधित शिविर में पहुंचे। सरपंच मीना कुमारी ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल के निर्देशानुसार शिविर में 156 लोगों के सांसद खेल महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन भी किए गए।
उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव को लेकर युवाओं एवं खिलाड़ियों में बेहद उत्साह है। सांसद नवीन जिंदल खुद शूटिंग और पोलो के खिलाड़ी हैं। इसलिए उनका प्रयास है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों में शामिल होने के लिए सांसद खेल महोत्सव के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। इसके लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। खेल महोत्सव को लेकर कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। इस मौके पर सोमनाथ रंग, बलदेव सिंह, बलबीर राम, काका राम, रजवंत राम, सुखविंदर कौर, निर्मला देवी, सुदेश, कमलेश देवी मौजूद रहीं।