कुरुक्षेत्र। मार्च में कुरुक्षेत्र के पुराने बस अड्डे से गिरफ्तार किये गये हिमांशु को स्मैक सप्लाई करने वाले नाइजीरिया के नागरिक पुलिस ने दिल्ली से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अपराध शाखा की टीम ने 21 मार्च 2019 को स्थानीय पुराने बस अड्डे के निकट से जिला अंबाला के गांव उगाला वासी हिमांशु को शक के आधार पर काबू किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 35 ग्राम स्मैक बरामद हुई । पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह यह स्मैक द्वारका नई दिल्ली से नाइजीरिया के रहने वाले एक व्यक्ति से खरीदी है । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध थाना शहर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया था, वहीं अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया । पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक 23 मार्च 2019 को द्वारिका नई दिल्ली से स्मैक बेचने के मुख्य तस्कर एजेड जॉनाथनऑडिगबो वासी नाइजीरिया हाल विपिन गार्डन द्वारिका दिल्ली पुलिस 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत के आदेशानुसार तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद किया था। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक 6 जून 2019 को जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की अपराध शाखा एक ने प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की तो पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह स्मैक दूसरे देशों से लेकर आता था और 21 मार्च 2019 को उसने स्मैक दिल्ली में 35 हजार रुपये में बेच दी थी।