फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपशब्द बोलने व जबरदस्ती गुरुद्वारा में घुसने के आरोप में नशेड़ी के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। शराब के नशे में अपशब्द बोलने व गुरुद्वारा में जबरदस्ती घुसने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव नैसी निवासी गुरवंत सिंह ने पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि गुरुद्वारा साहिब में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर अखंड पाठ रखा गया था, जिसमें सभी श्रद्धालु अपनी सेवाएं दे रहे थे। बुधवार रात को वे अपने साथी गुरप्रीत सिंह, हर्षप्रीत सिंह व बलजीत सिंह के साथ गुरुद्वारा में सेवा दे रहे थे। इस दौरान गांव के श्याम सिंह सैनी शराब के नशे में धुत होकर गुरुद्वारा के सामने आया और उन्हें व गुरुद्वारा के बारे में अपशब्द कहने लगा। उन्होंने नशेड़ी को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह गुरुद्वारा में घुसने की कोशिश करने लगा तथा उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने गुरुद्वारे के द्वार बंद कर अपनी जान बचाई। इस संदर्भ में थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें