फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक के निकट फानों में लगी आग, हिमालयन ट्रेन 20 मिनट लेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुुरुक्षेत्र। दिल्ली से कालका जा रही हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस शुक्रवार शाम को शाहाबाद से ढोला माजरा के बीच अचानक बीस मिनट तक खड़ी रही। अचानक बियाबान इलाके में ट्रेन के खड़े होने से यात्री परेशान हो गए। हालांकि जब यात्रियों ने ट्रेन के बाहर का नजारा देखा तो उनको गाड़ी के अचानक खड़े होने की वजह का पता लग गया।
हुआ यूं कि शुक्रवार की सुबह दिल्ली के सराय रोहिल्ला से कालका के लिए रवाना हुई हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र के शाहाबाद स्टेशन पर सात बजे के करीब पहुंची। यहां स्टापेज न होने के बावजूद ट्रेन बीस मिनट तक खड़ी रही। अचानक ट्रेन के अज्ञात स्टेशन पर खड़े होने से यात्री परेशान हो गए। ट्रेेन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने इस संबंध में ट्रेन के गार्ड और चालक से गाड़ी के यहां खड़े होने की वजह के बारे में जानकारी ली। वहीं कुछ यात्रियों ने बाहर की तरफ देखा तो पता चला कि रेलवे ट्रैक से सटे खेतों में फाने आग की चपेट में आ गए। इस वजह से ट्रेन को यहां खड़ा किया गया। खेतों में काम करने वाले मजदूरों एवं किसानों द्वारा आग बुझाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एसएन गुप्ता ने बताया कि ढोलामाजरा के आसपास रेलवे ट्रैक के निकट आग पराली तथा फानों में लगी थी। इसीलिए एहतियातन हिमालयन क्वीन को शाम सात बजे के आसपास शाहाबाद रेलवे स्टेशन गेट नंबर-95 पर रुकवा दिया गया। आग बुझने की सूचना के बाद ट्रेन को देर शाम 7.25 बजे कुरुक्षेत्र की तरफ रवाना करा दिया गया। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर कोई अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। वहीं आग के कारण रेलवे को किसी नुकसान की आशंका नहीं है। आरपीएफ चौकी कुरुक्षेत्र के इंचार्ज श्याम सुंदर ने भी उक्त संदर्भ में पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें