कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबाल पुरुष प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। विश्वविद्यालय में 27 मार्च को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबाल (पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी खेल निदेशक डॉ. डीएस काला ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता विश्वविद्यालय स्पोटर्स कांपलेक्स में किया जाएगा। प्रतियोगिता 30 मार्च तक चलेगी।